राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि यह पवित्र दिन भगवान बुद्ध के पृथ्वी पर आगमन, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की ऐतिहासिक घटनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि करुणा, अहिंसा, शांति और ज्ञान के उनके शाश्वत संदेश संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि अनेक चुनौतियों का सामना कर रही आज की दुनिया में भगवान बुद्ध की शिक्षाएं सभी को शांति, सहिष्णुता और आपसी सद्भाव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने लोगों से भगवान बुद्ध के आदर्शों को आत्मसात करने और एक शांतिपूर्ण, समावेशी तथा न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
News On AIR | अप्रैल 30, 2026 10:04 अपराह्न | Buddha Purnima | Droupadi Murmu | President
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर लोगों को दी शुभकामनाएं