राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के सभी अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी


 

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के सभी अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति ने कहा कि अन्याय के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष करने वाले सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरो और फूलो-झानो जैसे वीरों के बलिदान की अमर कहानियां स्‍वर्णाक्षरों में लिखी गई हैं। उन्होंने कहा कि इन क्रांतिकारियों के आदर्श सभी देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।