राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन के दौरे पर रहेंगी। वे शुक्रवार को सोमनाथ मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। राष्ट्रपति गिर राष्ट्रीय उद्यान भी जायेंगी और सासन गिर में स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु शानिवार को द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। वे अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 71वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।