राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज रांची के नामकुम में आईसीएआर के शताब्दी समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान के वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण योगदान के कारण देश में उन्नत खेती को बढ़ावा मिला है। उन्होंने वैज्ञानिकों से राज्य की महिलाओं को अधिक से अधिक प्रशिक्षित करने की भी अपील की। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किसानों के विकास के लिए बेहतर नीति निर्धारण करने पर बल दिया।
इधर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि लाख की खेती से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में काफी सहयोग मिला।
इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के साथ बड़ी संख्या में महिला किसान उपस्थित रहीं।