मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 13, 2025 6:48 अपराह्न | Dr. B.R. Ambedkar's | Draupadi Murmu

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि बाबा साहब ने अपने प्रेरक जीवन में कई कठिनाइयों के बावजूद एक अलग पहचान बनाई और पूरे विश्व में सम्मान अर्जित किया। राष्ट्रपति ने बाबा साहब को अद्भुत योग्यता वाले और बहुमुखी व्यक्तित्व का धनी बताया। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि वे एक अर्थशास्त्री, शिक्षाविद्, विधिवेत्ता और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब समान अधिकारों के प्रबल समर्थक थे, जिन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों के आर्थिक और सामाजिक अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने इस बात पर जोर दिया कि बाबा साहब शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और वंचितों के सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण साधन मानते थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान से आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। राष्ट्रपति ने सभी से डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लेने का आग्रह किया, जिसमें सामाजिक सद्भाव और समानता की भावना समाहित हो।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है