राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 127 वीरता पुरस्कार और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 127 वीरता पुरस्कार और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 4 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र, 16 शौर्य चक्र, वीरता के लिए दो बार टू सेना पदक, 58 सेना पदक, 6 नौसेना पदक, 26 वायु सेना पदक, 7 सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, 9 उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 युद्ध सेवा पदक शामिल हैं। राष्ट्रपति ने 290 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दी है। इनमें भारतीय सेना के 115,  नौसेना के 5, वायु सेना के 167 और सीमा सड़क विकास बोर्ड के 3 कर्मी शामिल हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय तटरक्षक बल के पांच कर्मियों के लिए तटरक्षक पदक भी स्वीकृत किए हैं। ये पदक उनकी विशिष्ट वीरता, कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण और सराहनीय सेवा के सम्मान में दिए गए हैं।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला