अप्रैल 8, 2026 6:35 अपराह्न | Puducherry polls

printer

पुद्दुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों पर मतदान के सुचारु संचालन के लिए तैयारियां पूरी

पुद्दुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों पर मतदान के सुचारु संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कल सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। चार क्षेत्रों – पुद्दुचेरी, कराईकल, माहे और यानम – वाले केंद्र शासित प्रदेश में कुल 9 लाख 50 हजार 639 मतदाता हैं। इनमें 24 हजार 919 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन चुनावों में कुल 294 उम्मीदवार मैदान में हैं।