मई 11, 2026 7:00 पूर्वाह्न

printer

गुजरात और राजस्थान में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने आज गुजरात और राजस्थान में लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। 
 
विभाग ने असम, मेघालय, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्‍काल के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का भी अनुमान लगाया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आज बिजली गिरने की संभावना है। बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।