जनवरी 28, 2026 4:22 अपराह्न | PM Modi

printer

पीएम मोदी: राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन ने भारत की उल्लेखनीय विकास यात्रा को दर्शाया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि संसद के दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन ने मौजूदा समय में भारत की उल्‍लेखनीय विकास यात्रा को दर्शाया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने इस संबोधन को व्‍यापक और व्‍यवहारिक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि संबोधन के दौरान एक विकसित भारत के निर्माण पर बल दिया गया। यह एक सशक्‍त और आत्‍मनिर्भर राष्‍ट्र के निर्माण में देश की साझा आकांक्षा को दर्शाता है। उन्‍होंने कहा कि व्‍यापक विषयों को भी संबोधन में शामिल किया गया। यह किसानों, युवाओं और गरीब तथा वंचित तबकों के सतत प्रयासों का परिचायक है।