प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर उन्हें तमिल नव वर्ष पुथांडु और बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि कैसे तमिल पुथांडु पूर्वजों की बुद्धिमत्ता को दर्शाता है और परंपरा, परिवार, आध्यात्मिकता और अनुशासित जीवन शैली को एक साथ लाता है। उन्होंने कहा कि देश भर में एक ही समय पर मनाए जा रहे ये पर्व हमें सांस्कृतिक विविधता का स्मरण कराते हैं और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाते हैं। उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने नागरिकों को अच्छे स्वास्थ्य और आगामी वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
News On AIR | अप्रैल 14, 2026 11:26 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें पुथांडु और बैसाखी की शुभकामनाएं दीं