मई 3, 2026 6:32 पूर्वाह्न

printer

पीएम मोदी ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त होने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त होने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका समृद्ध अनुभव और विभिन्न मुद्दों की गहरी समझ नीति निर्माण को बहुत मजबूत करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके योगदान से सभी क्षेत्रों में नवाचार और विकास को गति मिलेगी। श्री मोदी ने उनके नये कार्यकाल के बेहद उपयोगी और प्रभावशाली होने की कामना की। कैबिनेट सचिवालय ने राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से डॉ. बालासुब्रमण्यम और डॉ. अनिया की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी।