प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राजस्थान के अजमेर में 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए राष्ट्रव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस-एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम का लक्ष्य प्रतिवर्ष सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 14 वर्ष की लगभग एक करोड़ 15 लाख बालिकाओं का टीकाकरण करना है। यह टीका सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। टीकाकरण आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-जिला और जिला अस्पतालों के साथ सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों और अस्पतालों में किया जाएगा।
टीकाकरण स्वैच्छिक होगा और माता-पिता तथा अभिभावकों से पूर्व स्वीकृति प्राप्त की जाएगी। गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर देश में महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है। इसके प्रतिवर्ष एक लाख 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आते हैं और लगभग 80 हजार लोगों की मौत हो जाती हैं।
News On AIR | फ़रवरी 27, 2026 10:01 अपराह्न | PM Modi
प्रधानमंत्री मोदी अजमेर से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे