फ़रवरी 27, 2026 9:36 अपराह्न | PM Modi

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में राइजिंग भारत समिट में कहा कि कई विकसित देश भारत के साथ मुक्‍त व्‍यापार समझौता करना चाहते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने पिछले 11 वर्षों में अपनी शक्ति और क्षमताओं को पहचान लिया है। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार इसे साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। नई दिल्‍ली में एक कार्यक्रम में श्री मोदी ने कहा कि भारतीय समाज में पहले हीन भावना व्याप्त थी। उन्होंने कहा कि भारत पहले पश्चिम का अनुकरण करता था और पश्चिमी मान्यता चाहता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। श्री मोदी ने कहा कि आजादी के बाद भी देश इस मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से कुछ लोग आज भी इस बात पर आश्चर्य करते हैं कि विकसित देश अब भारत के साथ व्यापार समझौते करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत अब नीतिगत गतिरोध से मुक्त है।