फ़रवरी 12, 2026 9:26 अपराह्न | PM Modi

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के भाजपा पंचायत सदस्यों, नगर पालिका सदस्यों और निगमों के सदस्यों से की भेंट

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केरल के भाजपा पंचायत सदस्यों, नगर पालिका सदस्यों और निगमों के सदस्यों से भेंट की। इस अवसर पर तिरुअनंतपुरम निगम के भाजपा पार्षद भी उपस्थित थे। तिरुअनंतपुरम नगर निगम में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। सोशल मीडिया  पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की, जिनमें भाजपा का जनता से जुड़ाव मजबूत होने, सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने और ‘जीवन की सुगमता’ को बढ़ावा देने के तरीके शामिल थे। श्री मोदी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि केरल के लोग एलडीएफ और यूडीएफ से तंग आ चुके हैं और भाजपा-एनडीए गठबंधन से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। इसलिए, भाजपा-एनडीए के निर्वाचित सदस्य जमीनी स्तर पर काम करेंगे और जनता की चुनौतियों का समाधान करेंगे। केरल भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने वर्षों से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उनके निस्वार्थ प्रयासों के कारण ही भाजपा पूरे राज्य में इतनी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में केरल में भाजपा और भी मजबूत होगी।