सितम्बर 19, 2025 6:30 अपराह्न | Spiritually sacred relics important for Sikh history: PM Modi

printer

सिख इतिहास के लिए आध्‍यात्‍मिक रूप से पवित्र अवशेष महत्‍वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सिख प्रतिनिधिमंडल का स्‍वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने श्री गुरु गोबिंद सिंह और माता साहिब कौर के पवित्र जोरे साहिब को सुरक्षित रखने की सिफारिशें सौंपीं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सिख इतिहास के लिए आध्‍यात्‍मिक रूप से पवित्र जोरे साहिब महत्‍वपूर्ण है। श्री मोदी ने बताया कि पवित्र जोरे साहिब गुरू गोबिंद सिंह द्वारा दिखाये गये साहस, धार्मिकता, न्याय और सामाजिक सद्भाव के मार्ग का अनुसरण करने के लिए भविष्‍य की पीढियों को प्रेरित करेगा।