अप्रैल 22, 2026 6:03 अपराह्न

printer

सरकार ने पीएम इंटर्नशिप योजना का किया विस्तार, फाइनल ईयर छात्र भी होंगे शामिल

सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के पात्रता मानदंडों का विस्तार करते हुए इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्रों को भी शामिल किया है। इसके अंतर्गत 18 से 25 वर्ष की आयु के अंतिम वर्ष के छात्र भी अब पीएमआईएस पोर्टल के माध्यम से शीर्ष कंपनियों में सशुल्क इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने कहा कि छात्रों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपने शिक्षण संस्थानों से अनापत्ति प्रमाण पत्र-एनओसी प्रस्तुत करना होगा, जिसमें यह बताया गया हो कि इंटर्नशिप में भाग लेने से उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं में कोई बाधा नहीं आएगी। मंत्रालय ने कहा कि इससे छात्रों को देश भर की शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसरों तक शीघ्र पहुंच प्राप्त होने की उम्मीद है।