सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उस हेडलाइन का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से पहले भारत ने दो अरब डॉलर का रूसी पनडुब्बी सौदा पक्का कर लिया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जाँच इकाई ने बताया कि यह हेडलाइन फ़र्ज़ी है और इसका यूआरएल भी फ़र्ज़ी है। इकाई ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारत और रूस के बीच कोई नया सौदा नहीं हुआ है। इकाई ने आगे कहा कि पनडुब्बी का लीज़ मार्च 2019 में हुए एक पुराने अनुबंध पर आधारित है। पत्र सूचना कार्यालय ने नागरिकों से केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने और जानकारी साझा करने से पहले उसकी पुष्टि करने का आग्रह किया है।
Site Admin | दिसम्बर 4, 2025 9:41 अपराह्न | PIB Fact Check
पीआईबी फैक्ट चेक: पुतिन यात्रा से पहले पनडुब्बी सौदा पक्के होने का दावा झूठा