जनवरी 20, 2026 5:22 अपराह्न

views 102

सरकार ने इंडिया पोस्ट के नाम से लोगों को पते अपडेट करने के लिए भेजे जा रहे एसएमएस का खंडन किया

सरकार ने आज इंडिया पोस्ट के नाम से लोगों को अपने पते का विवरण अपडेट करने के लिए भेजे जा रहे एसएमएस का खंडन किया। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की फैक्ट चेक इकाई ने इस संदेश को फर्जी बताया है। इकाई ने कहा कि डाक विभाग कभी भी प्राप्तकर्ताओं को सामान पहुंचाने के लिए अपना पता अपडेट करने के लिए ऐसे संदेश नहीं भेजता है। साथ ही, लोगों को ऐसे संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।

जनवरी 12, 2026 6:51 अपराह्न

views 7.9K

सरकार ने छात्र लैपटॉप योजना 2026 के अंतर्गत मुफ्त लैपटॉप वितरण के संदेश का खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस संदेश का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि सरकार छात्र लैपटॉप योजना 2026 के अंतर्गत मुफ्त लैपटॉप दे रही है। संदेश में सरकार लाभार्थियों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने को कह रही है। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की फैक्ट चेक इकाई ने बताया कि यह दावा फर्जी है और एक घोटाले का हिस्सा है। इकाई ने बताया कि सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना घोषित नहीं की गई है। पीआईबी ने नागरिकों से ऐसी योजनाओं के झांसे में न आने का आग्रह किया और सलाह दी कि वे समाचारों की पुष...

जनवरी 4, 2026 5:39 अपराह्न

views 349

सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मुफ्त सोना, मोबाइल और वाहन देने के दावे वाले वीडियो को फर्जी बताया

सरकार ने उस वीडियो को फर्जी बताया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोना, मोबाइल फोन, दोपहिया और चार पहिया वाहन जैसी वस्‍तुएं मुफ्त देने की घोषणा की है। पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक यूनिट के अनुसार प्रधानमंत्री ने ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की है। कार्यालय ने बताया है कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है। सरकार ने लोगों से ऐसी किसी भी गलत सूचना पर विश्वास न करने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिसम्बर 4, 2025 9:41 अपराह्न

views 147

पीआईबी फैक्ट चेक: पुतिन यात्रा से पहले पनडुब्बी सौदा पक्के होने का दावा झूठा

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उस हेडलाइन का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से पहले भारत ने दो अरब डॉलर का रूसी पनडुब्बी सौदा पक्का कर लिया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जाँच इकाई ने बताया कि यह हेडलाइन फ़र्ज़ी है और इसका यूआरएल भी फ़र्ज़ी है। इकाई ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारत और रूस के बीच कोई नया सौदा नहीं हुआ है। इकाई ने आगे कहा कि पनडुब्बी का लीज़ मार्च 2019 में हुए एक पुराने अनुबंध पर आधारित है। पत्र सूचना कार्यालय ने नागरिकों से ...

सितम्बर 12, 2025 6:00 अपराह्न

views 159

पीआईबी फैक्ट चेक: पीएम मुद्रा योजना के नाम पर 36,500 रुपये मांगने वाला पत्र फर्जी

सरकार ने पीएम मुद्रा योजना के अनुमोदन पत्र का दावा करने वाले सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पत्र को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया है। इस पत्र में बीमा शुल्‍क के रूप में 36 हजार पांच सौ रुपए के भुगतान पर पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत तीन लाख रुपए का ऋण देने का झूठा वादा किया गया है। पत्र सूचना कार्यालय की फैक्‍ट चैक यूनिट ने इसे फर्जी बताते हुए कहा है कि सरकार ने ऐसा कोई भी अनुमोदन पत्र जारी नहीं किया है।

जून 17, 2024 10:50 पूर्वाह्न

views 31

अग्निपथ योजना को सैनिक सम्मान योजना के रूप में पुनः शुरु करने का दावा करने वाले व्हाट्सएप संदेश को केंद्र सरकार ने फर्जी बताया

केंद्र सरकार ने उस व्हाट्सएप संदेश को फर्जी बताया है जिसमें यह दावा किया गया है कि अग्निपथ योजना को सैनिक सम्मान योजना के रूप में पुनः शुरू किया गया है। इस फर्जी संदेश में दावा किया गया है कि इस योजना में कई बदलाव करते हुए इसे फिर से शुरू किया गया है।     इन बदलावों में ड्यूटी की अवधि को सात वर्ष तक बढ़ाना और 60 प्रतिशत स्थायी कर्मचारी और बढ़ी हुई आय शामिल है। प्रेस सूचना कार्यालय ने इस तरह के सभी दावों का खंडन करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।   A #fake WhatsApp me...