अगस्त 2, 2024 10:08 पूर्वाह्न | Badminton | Lakshya Sen | Paris Olympic 2024

printer

पेरिस ओलिम्पिक-2024: आज बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में भारत के लक्ष्य सेन का मुकाबला चीनी-ताइपेई के चाऊ-तिएन-चेन से    

पेरिस ओलिम्पिक में आज शाम बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में भारत के लक्ष्य सेन का मुकाबला चीनी-ताइपेई के चाऊ-तिएन-चेन से होगा। पेरिस ओलिम्पिक में दो कांस्य पदक विजेता मनु भाकर आज दोपहर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में अपना अभियान शुरू करेगी।

पुरुष हॉकी के पूल मैच में आज शाम भारत और ऑस्‍ट्रेलिया आमने सामने होंगे। भारतीय टीम पहले ही क्‍वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जूडो में आज महिलाओं की 78 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के भारत की तूलिका मान का सामना क्यूबा की इडालिस ओरटिस से होगा। फाइनल सहित इस श्रेणी के सभी मुकाबले आज होंगे।

    

तीरंदाजी मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत के धीरज बोमदेवरा और अंकिता भकत की जोड़ी इंडोनेशिया के दायनन्‍दा कोइरुनिसा और आरिफ पांगेस्‍तु का सामना करेगी। भारत की पारुल चौधरी एथलेटिक्स में महिलाओं की पांच हजार मीटर क्वालिफिकेशन राउंड में, जबकि तेजेन्द्र पाल सिंह तूर पुरुषों के शॉट पुट क्‍वालिफिकेशन राउंड में उतरेंगे। भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा तथा तैराक नेथरा कुमानन और विष्णु सर्वानन भी आज अपनी स्पर्धाओं में उतरेंगे।  
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला