अगस्त 15, 2024 8:59 पूर्वाह्न अगस्त 15, 2024 8:59 पूर्वाह्न

views 16

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश के सम्मान में, हॉकी इंडिया ने जर्सी नंबर 16 किसी और को आवंटित न करने का लिया निर्णय

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश के सम्मान में, हॉकी इंडिया ने जर्सी नंबर 16 किसी और को आवंटित न करने का निर्णय लिया है। हॉकी इंडिया ने एक बयान में, श्रीजेश को आधुनिक भारतीय हॉकी की सबसे बड़ा खिलाड़ी बताया।     श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक की सफलता के बाद हॉकी से संन्‍यास की घोषणा की थी। वे वर्ष 2020 और वर्ष 2024 में ओलंपिक में कांस्‍य पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्‍सा रहे हैं और अब जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच होंगे।     

अगस्त 11, 2024 12:38 अपराह्न अगस्त 11, 2024 12:38 अपराह्न

views 6

आज रात होगा पेरिस ओलंपिक खेलों का समापन समारोह, एक रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर 71वें स्थान पर रहा भारत

लगभग तीन सप्ताह तक चली रोमांचक खेल स्पर्धाओं के बाद आज रात पेरिस ओलंपिक खेल सम्पन्न हो रहे हैं। समापन समारोह भारतीय समयानुसार रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा। इस दौरान 80 हजार दर्शकों के स्टेडियम में मौजूद रहने की संभावना है। समापन समारोह में ओलंपिक का ध्वज, 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले अगले ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति को सौंपा जाएगा। इस ओलंपिक में भारत ने एक रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर 71वां स्थान हासिल किया। मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर इस ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाकर इतिहास रचा। वह ओल...

अगस्त 11, 2024 10:57 पूर्वाह्न अगस्त 11, 2024 10:57 पूर्वाह्न

views 12

पेरिस ओलंपिक 2024 का आज होगा समापन, भारत से पी.आर. श्रीजेश और मनु भाकर समापन परेड में भाग लेंगे

  पेरिस ओलंपिक खेलों का आज समापन हो रहा है। समापन समारोह भारतीय समयानुसार रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा। समारोह में कई जाने-माने कलाकार प्रस्तुति देंगे। समापन समारोह में परेड के लिए भारत से दो बार ओलंपिक पदक विजेता पी.आर. श्रीजेश और मनु भाकर को चुना गया है। श्रीजेश हॉकी टीम के गोलकीपर रहे हैं और उन्‍होंने पेरिस ओलंपिक में टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद संन्यास की घोषणा की है। मनु भाकर किसी ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं। समापन समारोह में ओलंपिक मशाल बुझा दी जाएगी और ओलंपिक ध्‍वज...

अगस्त 11, 2024 10:06 पूर्वाह्न अगस्त 11, 2024 10:06 पूर्वाह्न

views 8

पेरिस ओलंपिक में आधिकारिक तौर पर समाप्त हुआ भारत का अभियान, जीते 6 पदक

पेरिस ओलंपिक में भारत का अभियान आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है। प्रतियोगिता में भारत ने कुल छह पदक जीते। इनमें एक रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। शनिवार को महिला पहलवान रितिका हुड्डा 76 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। गोल्फ में अदिति अशोक और दीक्षा डागर भी पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। कुश्ती में पुरुषों की 57 किग्रा स्पर्धा में अमन सहरावत ने कांस्य जीता, जो भारत का एकमात्र कुश्ती पदक था।   

अगस्त 11, 2024 10:04 पूर्वाह्न अगस्त 11, 2024 10:04 पूर्वाह्न

views 11

पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अयोग्यता के खिलाफ याचिका पर फैसला मंगलवार तक के लिए स्थगित

  पेरिस ओलंपिक में खेल पंचाट न्यायालय ने शीर्ष भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अयोग्यता के खिलाफ याचिका पर अपना फैसला मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। नई समय सीमा के अनुसार, एकमात्र मध्यस्थ डॉ. एनाबेले बेनेट 13 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे फैसला सुनाएंगी। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति भी एक पक्ष है और भारतीय ओलंपिक संघ प्रभावित पक्ष के रूप में शामिल हो गया है। अपनी अपील में विनेश फोगट ने संयुक्त रजत पदक का अनुरोध किया है, क्योंकि 50 किलोग्राम वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबला ज...

अगस्त 2, 2024 10:08 पूर्वाह्न अगस्त 2, 2024 10:08 पूर्वाह्न

views 12

पेरिस ओलिम्पिक-2024: आज बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में भारत के लक्ष्य सेन का मुकाबला चीनी-ताइपेई के चाऊ-तिएन-चेन से    

पेरिस ओलिम्पिक में आज शाम बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में भारत के लक्ष्य सेन का मुकाबला चीनी-ताइपेई के चाऊ-तिएन-चेन से होगा। पेरिस ओलिम्पिक में दो कांस्य पदक विजेता मनु भाकर आज दोपहर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में अपना अभियान शुरू करेगी। पुरुष हॉकी के पूल मैच में आज शाम भारत और ऑस्‍ट्रेलिया आमने सामने होंगे। भारतीय टीम पहले ही क्‍वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जूडो में आज महिलाओं की 78 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के भारत की तूलिका मान का सामना क्यूबा की इ...