मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

 

राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर बारिश जारी है। इस बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। कल रात पंजाब से आ रहा एक वाहन शिमला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोलन जिले के दत्यार में भूस्खलन में फंस गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। भूस्खलन के कारण राजधानी के आसपास के इलाकों में संपर्क सड़कों पर भी यातायात बाधित हो गया है। इस मानसून में राज्य में अब तक सामान्य से 35 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून के मजबूत होने की उम्मीद है। विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कुछ इलाकों में बहुत तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और नदी-नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….