बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में बुधवार को भारी बारिश के कारण आठ रोहिंग्याओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार आज सुबह करीब छह बजे रोहिंग्या शिविरों में कई घरों पर मिट्टी के बड़े टुकड़े गिरे जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बांग्लादेश संघबाद संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के सदस्य स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान में लगे हैं। कॉक्स बाज़ार में मंगलवार से भारी बारिश हो रही है। प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।
Site Admin | जून 19, 2024 2:02 अपराह्न | Bangladesh | Rain
बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में भारी बारिश के कारण आठ रोहिंग्याओं सहित नौ लोगों की मौत