केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि विदर्भ क्षेत्र में किसानों की आत्महत्या की घटनाओं को रोकने और सभी गांवों के लिए जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जल संरक्षण को जल आंदोलन बनना चाहिए। वे नागपुर में पूर्ति सिंचन समृद्धि कल्याणकारी संस्था की रजत जयंती पर आयोजित समारोह के अवसर पर संवाददाता सम्मेलन के अवसर बोल रहे थे। यह संस्था विदर्भ में जल संचयन के क्षेत्र में कार्य कर रही है। रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में संस्था 17 मई से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस सम्मेलन का उद्देश्य विदर्भ को किसानों की आत्महत्या की घटनाओं से मुक्त करना है। जल संवाद 17 मई को और जल क्रांति परिषद 18 मई को आयोजित किये जाएंगे।
18 मई को रश्मिबाग के सुरेश भट्ट हॉल में जल क्रांति परषिद की स्थापना के 25 वर्ष के कार्यकलापों और तमसवाडा पैटर्न सहित विभिन्न सफल जल संरक्षण तरीकों की सफलता की समीक्षा की जाएगी।