प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने आज आकाशवाणी हैदराबाद की प्रसारण गतिविधियों की समीक्षा की। श्री सहगल हैदराबाद के दो दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने वहां आकाशवाणी के सभी स्टूडियो का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय समाचार इकाई की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने पुष्ट स्त्रोतों से तत्परता से निरंतर सूचनाओं को प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि बिना देर किए श्रोताओं के लिए समाचार का प्रसारण किया जा सके। उन्होंने आकाशवाणी हैदराबाद के विभिन्न चैनलों पर प्रसारित किये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की और उनकी गुणवत्ता सुधारने के लिए कुछ सुझाव भी दिये। प्रसार भारती अध्यक्ष कल हैदराबाद में दूरदर्शन केन्द्र का दौरा करेंगे।
Site Admin | सितम्बर 19, 2025 5:10 अपराह्न | Prasar Bharati Chairman Navneet Kumar Sehgal reviews broadcasting activities of All India Radio Hyderabad
प्रसार भारती अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने आकाशवाणी हैदराबाद की प्रसारण गतिविधियों की समीक्षा की