अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आर्टेमिस-दो मिशन के चालक दल द्वारा चंद्रमा की परिक्रमा करते समय ली गई चंद्रमा की एक तस्वीर साझा की है। नासा के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में चंद्रमा की डिस्क के दाहिने किनारे पर स्थित पूरा ओरिएंटेल बेसिन दिखाई दे रहा है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया था। ओरियन अंतरिक्ष यान में अमरीका के तीन और कनाडा का एक नागरिक सवार है। ओरियन के कल अपने गंतव्य पर पहुंचने की उम्मीद है।
आर्टेमिस-दो मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दूर के हिस्से का चित्र लेना है। पृथ्वी से चार लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने के बाद आर्टेमिस-दो मानव अंतरिक्ष उड़ान की दूरी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए भी तैयार है। इसके बाद यह चंद्रमा की परिक्रमा करेगा और बिना लैंडिंग या चंद्र कक्षा में प्रवेश किए वापस लौट आएगा। लगभग 10 दिन का यह मिशन इस महीने की 10 तारीख को सम्पन्न होगा। अंतरिक्ष एजेंसी नासा का लक्ष्य वर्ष 2028 तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यात्रियों को उतारना है।