मई 2, 2026 8:44 पूर्वाह्न

printer

आज हैदराबाद में आत्‍मनिर्भर पंचायत पहल पर आउटरीच कार्यशाला आयोजित करेगा पंचायती राज मंत्रालय

पंचायती राज मंत्रालय आज हैदराबाद में आत्‍म निर्भर पंचायत पहल पर एक आउटरीच कार्यशाला आयोजित करेगा। इस कार्यशाला के माध्‍यम से प्रतिभागियों को आत्‍म निर्भर पंचायत कार्यक्रम की परिकल्‍पना, उद्देश्‍य और कार्य प्रणाली से परिचित कराया जाएगा। यह कार्यक्रम पंचायती राज मंत्रालय के

राष्‍ट्रीय ग्राम स्‍वराज अभियान के अर्न्‍तगत एक महत्‍वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज मुख्य भाषण देंगे। इस दौरान, वे आत्‍म निर्भर पंचायत कार्यक्रम  की व्‍यापक सोच और उसकी परिकल्‍पना को सामने रखेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय नीति के उद्देश्यों, तकनीकी रोडमैप और अपेक्षित परिणामों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी।

आत्मनिर्भर पंचायत पोर्टल का एक लाइव, संपूर्ण प्रदर्शन प्रतिभागियों को आवेदन प्रक्रिया और डिजिटल डैशबोर्ड के बारे में जानकारी देगा। इसके अलावा, एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र सभी हितधारकों को मंत्रालय के साथ सीधे जुड़ने और भागीदारी के बारे में स्पष्टता प्राप्त करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करेगा।