अप्रैल 28, 2026 9:48 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों और क्षेत्रों में आज लू चलने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, रायलसीमा, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज लू चलने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का भी अनुमान है। विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों, पंजाब, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और झारखंड में आज गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में दिन के दौरान गरज और बिजली गिरने का अनुमान है। केरल, माहे, कोंकण, गोवा और गुजरात में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।