अप्रैल 28, 2026 2:15 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक देश के उत्तर-पूर्वी इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अरुणाचल प्रदेश, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल तेज वर्षा होगी। हिमाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में कल गरज के साथ वर्षा और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और लद्दाख में कल गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, केरल, माहे, कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईक्‍काल, विदर्भ, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। गुजरात में कल तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।