अप्रैल 29, 2026 10:04 अपराह्न

printer

मौसम विभाग का अनुमान, पूर्वोत्तर और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में अत्यधिक तेज बारिश

मौसम विभाग ने इस सप्ताह उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। आज असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्यधिक तेज वर्षा हुई। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पूर्वोत्तर बिहार और पूर्वोत्तर क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 45 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कल तथा 2 से 5 मई के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 1 से 3 मई के दौरान लू का अनुमान है। 1 मई तक ओडिशा के कुछ इलाकों में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है।