केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक की, जो इस वर्ष 1 अप्रैल से प्रभावी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार शहरी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर बल दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमों का कड़ाई से कार्यान्वयन सुनिश्चित करें, जिसमें अधिक दक्षता, जनभागीदारी और सभी स्तरों पर समन्वित कार्रवाई शामिल हो।
News On AIR | मई 13, 2026 9:13 अपराह्न
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक की