मई 5, 2026 10:53 पूर्वाह्न

printer

माली के सैन्य प्रमुख अस्सीमी गोइता ने पूर्व जनरल की हत्या के बाद रक्षा मंत्री का पदभार संभाला

माली के सैन्य प्रमुख जनरल अस्सीमी गोइता ने रक्षा मंत्री का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले इस पद पर रहे जनरल की हत्या कर दी गई थी। देश में जिहादियों और अलगाववादी विद्रोहियों के  हमलों के कारण सुरक्षा संकट बना हुआ है।
 
अलगाववादी अज़वाद लिबरेशन फ्रंट (एफएलए) और अल-कायदा से जुड़े जेएनआईएम ने पिछले महीने की 25 तारीख को माली के शहरों और कस्बों में हमले किए। अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने नाइजर और बुर्किना फासो की सशस्त्र सेनाओं के साथ संयुक्‍त कार्रवाई कर जिहादियों और अलगाववादियों पर हवाई हमले किए हैं।