जनवरी 14, 2026 7:01 पूर्वाह्न

printer

देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा मकर संक्रांति पर्व

देशभर में आज मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति सर्दियों के अंत और लंबे दिनों की शुरुआत का प्रतीक है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस त्योहार को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल, गुजरात में उत्तरायण, असम में भोगाली बिहू और पश्चिम बंगाल में इसे पौष संक्रांति कहते है।