मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 5, 2025 2:17 अपराह्न | Abu Azmi | Maharashtra

printer

महाराष्ट्र: सपा विधायक अबू आसिम आजमी को बजट सत्र के समापन तक विधानसभा से निलंबित किया गया

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी को मुगल बादशाह औरंगजेब विवाद के कारण महाराष्ट्र विधानसभा से बजट सत्र के समापन तक निलंबित कर दिया गया है। राज्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सदन में निलंबन का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। समाजवादी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमाएं अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमार) तक फैली हुई थीं। उनकी टिप्पणी पर राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में चर्चा हुई। जिसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने उन्हें निलंबित करने और उन पर देशद्रोह का आरोप लगाने की मांग की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में समाजवादी पार्टी के विधायक आजमी ने दावा किया कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी वापस ले ली।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला