मार्च 5, 2025 2:17 अपराह्न

views 27

महाराष्ट्र: सपा विधायक अबू आसिम आजमी को बजट सत्र के समापन तक विधानसभा से निलंबित किया गया

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी को मुगल बादशाह औरंगजेब विवाद के कारण महाराष्ट्र विधानसभा से बजट सत्र के समापन तक निलंबित कर दिया गया है। राज्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सदन में निलंबन का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। समाजवादी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमाएं अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमार) तक फैली हुई थीं। उनकी टिप्पणी पर राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में चर्चा हुई। जिसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने उन्हें निलंबि...

मार्च 4, 2025 12:39 अपराह्न

views 20

महाराष्ट्र: औरंगज़ेब के बचाव में कथित टिप्पणी को लेकर सपा नेता अबू आज़मी के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज

  महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी प्रमुख और विधायक अबू आज़मी के खिलाफ मुगल शासक औरंगज़ेब का बचाव करने वाली कथित टिप्पणी को लेकर एफ़आईआर दर्ज की गई है। उनके बयान से विवाद पैदा हो गया है, जिसकी सभी राजनीतिक दलों ने तीखी आलोचना की है। विवाद तब शुरू हुआ जब आज़मी ने महाराष्ट्र विधानसभा सत्र में मुंबई में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। इसके बाद शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने ठाणे के वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई।