महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आज एक पुल पर वैन की टक्कर सीमेंट मिक्सर से होने के कारण ग्यारह लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब साढे ग्यारह बजे मुरबाद के गोविली गांव में रायता पुल पर हुआ। वैन विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट मिक्सर से टकरा गई। इस हादसे में वैन में सवार ग्यारह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
News On AIR | अप्रैल 13, 2026 2:14 अपराह्न
महाराष्ट्र: वैन की टक्कर सीमेंट मिक्सर से होने से 11 लोगों की मौत