मई 11, 2026 8:41 पूर्वाह्न

printer

बरगी बांध पर हुई क्रूज दुर्घटना की जांच के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने आयोग गठित किया

मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर में 30 अप्रैल को बरगी बांध पर हुई क्रूज दुर्घटना की जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की। आयोग के तीन महीने के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपने की उम्‍मीद है।

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग का एक क्रूज 30 अप्रैल को भीषण तूफान के कारण बरगी बांध जलाशय में डूब गया था। इस दुर्घटना में तेरह लोगों की मौत हो गई थी वहीं 28 लोागों को बचा लिया गया था।