दिसम्बर 18, 2024 9:20 अपराह्न | climate change | development | Lok Sabha | Om Birla | stability

printer

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकास और स्थिरता के बीच संतुलन बनाने का किया आह्वान

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकास और स्थिरता के बीच संतुलन बनाने का आह्वान किया है। श्री बिरला ने आज नई दिल्‍ली में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह के लिए संसदीय प्रक्रियाओं और कार्यपद्धतियों के मूल्यांकन पाठ्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन विश्व के समक्ष सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और भारत मिशन लाइफ के साथ इस चुनौती से निपटने में सबसे आगे है।