दिसम्बर 18, 2024 9:20 अपराह्न

views 52

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकास और स्थिरता के बीच संतुलन बनाने का किया आह्वान

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकास और स्थिरता के बीच संतुलन बनाने का आह्वान किया है। श्री बिरला ने आज नई दिल्‍ली में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह के लिए संसदीय प्रक्रियाओं और कार्यपद्धतियों के मूल्यांकन पाठ्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन विश्व के समक्ष सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और भारत मिशन लाइफ के साथ इस चुनौती से निपटने में सबसे आगे है। जलवायु परिवर्तन आज दुनिया के लिए बड़ी चुनौत...

नवम्बर 5, 2024 7:59 अपराह्न

views 1

तीन नये आपराधिक कानून समकालीन समाज की चुनौतियों से निपटने में सहायक होंगे

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि तीन नये आपराधिक कानून समकालीन समाज की चुनौतियों से निपटने में सहायक होंगे। उन्‍होंने कहा कि तीनों नये आपराधिक कानूनों को सदन और स्‍थायी समिति के साथ विस्‍तृत विचार-विमर्श के बाद स्‍वीकृत किया गया। लोकसभा अध्‍यक्ष नई दिल्‍ली में संवैधानिक और संसदीय अध्‍ययन संस्‍थान के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसमें 83 देशों के अधिकारी शामिल थे।     श्री बिरला ने कहा कि जनता की न्‍याय में अटूट आस्‍था है और 75 वर्षों की यात्रा में न्‍याय व्‍यवस्‍था और मजबूत हुई है। उ...

अक्टूबर 27, 2024 8:37 अपराह्न

views 2

भारतीय लोकतंत्र में कमज़ोर लोगों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में कमज़ोर लोगों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर देश को अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को और समृद्ध करना है तो लोगों की आवाज़ संसद और राज्य विधानसभाओं में गूंजनी चाहिए। श्री बिरला ने उच्च और निम्न सदन तथा विधानसभाओं में जनप्रतिनिधियों से इस लक्ष्य की दिशा में काम करने का आग्रह किया।     श्री बिरला ने ओडिशा के एक दिवसीय यात्रा के दौरान आज दोपहर में भुबनेश्वर की राम फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक बैठक को संबोधित कि...

अक्टूबर 17, 2024 9:19 अपराह्न

views 65

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद में रिकॉर्ड रखने, बहस करने और भाषण देने के लिए प्रौद्योगिकी और एआई का उपयोग करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद में रिकॉर्ड रखने, बहस करने और भाषण देने के लिए प्रौद्योगिकी और एआई का उपयोग करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वह जिनेवा में अंतर-संसदीय संघ, आईपीयू की 149वीं असेंबली  की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बोल रहे थे। श्री बिड़ला आईपीयू की असेंबली  में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व संसदीय बिरादरी ने हरित, तकनीक-संचालित और कागज रहित संसद की भारत की पहल की सराहना की है।  

अक्टूबर 7, 2024 5:31 अपराह्न

views 49

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष बली राम भगत की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि

            लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष बली राम भगत की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों, लोकसभा सचिवालय और राज्य सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी श्री भगत को श्रद्धांजलि दी।    संसदीय अनुभव और संसदीय पद्धतियों और प्रक्रियाओं की गहन जानकारी रखने वाले स्वतंत्रता सेनानी श्री भगत 5 जनवरी 1976 को पांचवीं लोकसभा के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वह अंतरिम संसद और पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं, सातव...

अगस्त 11, 2024 11:05 पूर्वाह्न

views 38

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाद और सहयोग के माहौल को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वस्थ और सुदृढ लोकतंत्र के लिए संवाद और सहयोग के माहौल को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने ये टिप्पणी कल नई दिल्ली में नवनिर्वाचित संसद सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के समापन सत्र में की। श्री बिरला ने सांसदों से आग्रह किया कि वे विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत की स्थिति को देखते हुए लोकतांत्रिक आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सदस्यों की कार्य प्रणाली को न केवल भारत बल्कि विश्व स्तर पर देखा जाता है,...

जून 26, 2024 1:26 अपराह्न

views 54

ओम बिरला फिर से चुने गए लोकसभा अध्यक्ष, ध्वनिमत से निर्वाचित घोषित किया गया

भारतीय जनता पार्टी के ओम बिरला फिर से लोकसभा अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें ध्वनिमत से निर्वाचित घोषित किया गया। कांग्रेस ने इस पद के लिए के.सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाया था। पार्टी ने अध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान मत विभाजन की मांग नहीं की।   अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू, ओम बिरला को अध्यक्ष के आसन तक ले गए।   इससे पहले आज सुबह जब सदन की बैठक शुरू हुई तो प्रधानमंत्री श्री मोदी और राष्‍ट्रीय जनतांत्रि...

जून 21, 2024 12:18 अपराह्न

views 60

नई दिल्‍ली:  ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में आयोजित योग सत्र का नेतृत्व किया

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज नई दिल्‍ली में संसद भवन परिसर में योग सत्र का आयोजन किया गया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्‍होंने योग की वैश्विक स्‍वीकार्यता का उल्लेख किया है।    श्री बिरला ने  कहा कि योग आसनों और अभ्यास से आगे बढ़कर है और समग्र मानव स्वास्थ्य की नींव तैयार करता है। योग सभी सांस्कृतिक और धार्मिक सीमाओं से परे है। उन्होंने योग के कई फायदे गिनाते हुए कहा कि योग वह शक्ति है जो हमें तन और मन से मजबूत बनाती है।