मई 4, 2026 9:07 पूर्वाह्न

printer

यूरोपीय देशों के नेता दो महत्‍वपूर्ण शिखर सम्‍मेलनों के लिए आर्मीनिया पहुंच रहे हैं

यूरोपीय देशों के नेता दो महत्‍वपूर्ण शिखर सम्‍मेलनों के लिए आर्मीनिया पहुंच रहे हैं। आर्मीनिया को रूस का सबसे नजदीकी मित्र देश समझा जाता रहा है और वह रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के यूरेशिया आर्थिक संघ का सदस्‍य देश भी है। आर्मीनिया में रूस का एक सैन्‍य अड्डा भी है। आर्मीनिया को रूस से सस्‍ती दरों पर गैस मिलती रही है। 

आर्मीनिया में आज तीस से अधिक यूरोपीय नेता यूरोपीय राजनीतिक समुदाय सम्‍मेलन- ईपीसी में शामिल हो रहे हैं। कल पहला यूरोपीय संघ- आर्मीनिया शिखर सम्‍मेलन होगा इसमें यूरोपीय संघ की अध्‍यक्ष उर्सुला वॉन और यूरोपीय कॉन्सिल के अध्‍यक्ष एंटोनियो कोस्‍टा भी शामिल होंगे।

इस बीच, कल यूक्रेन के राष्‍ट्रपति व्‍लोदयोमीर जेलेंस्‍की ने कल आर्मीनिया में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्‍टार्मर से मुलाकात की। यूक्रेन ने हाल के दिनों में यूरोपीय देशों के साथ कूटनयिक प्रयास तेज किए हैं। श्री जेलेस्‍की ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि श्री स्‍टार्मर के साथ रक्षा सहयोग, ऊर्जा सहयोग तथा रूस पर प्रतिबंधों का दबाव बढाने को लेकर चर्चा हुई।