मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

केरल: वायनाड में भूस्खलन से 36 लोगों की मौत, 66 से अधिक घायल

केरल में तेज बारिश के कारण वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टमाला और चूरामला क्षेत्रों में तबाही मच गई। आज तड़के हुए एक भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मृत्‍यु हो गई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। भूस्खलन में घायल हुए 66 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रभावित क्षेत्र में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन वाले क्षेत्रों से प्रकृति के प्रकोप की भयावह तस्वीर सामने आई है, जहां चारों ओर कीचड़, पत्थर, उखड़े हुए पेड़ और चट्टानें बिखरी हुईं मिली। बाढ़ में कई घर और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राज्य सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए सशस्त्र बलों से मदद मांगी है।

सेना के जवानों को चिकित्सा उपकरणों के साथ कोझिकोड और कन्नूर से भी तैनात किया गया है। बेंगलुरु और तमिलनाडु के अराकोणम से एनडीआरएफ की और टीमों के आज वायनाड पहुंचने की उम्मीद है।