जुलाई 18, 2024 12:06 अपराह्न | Supreme Court

printer

न्यायमूर्ति नोंगमेइकापम कोटिस्वर सिंह और न्यायमूर्ति आर. महादेवन ने सर्वोच्‍च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति नोंगमेइकापम कोटिस्वर सिंह और न्यायमूर्ति आर. महादेवन ने आज सर्वोच्‍च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्‍यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ ने दोनों जजों को शपथ दिलाई।  

इससे पहले, न्यायमूर्ति नोंगमेइकापम कोटिस्वर सिंह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे और न्यायमूर्ति आर. महादेवन मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।