मई 4, 2026 7:28 अपराह्न

printer

ईरानी नौसेना का दावा- अमरीकी नौसेना के एक जहाज को मिसाइलों से निशाना बनाया

ईरानी नौसेना ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे अमरीकी नौसेना के एक जहाज को दो मिसाइलों से निशाना बनाया। ईरान के अनुसार, यह जहाज दक्षिणी बंदरगाही शहर जास्क के पास से रवाना हुआ था और समुद्री यातायात तथा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए जलडमरूमध्य में प्रवेश कर गया था। ईरानी सेना ने बताया कि जहाज ने उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज किया था, इसलिए उस पर हमला किया गया।

अमरीका ने ईरान के इस दावे का खंडन करते हुए कहा है कि किसी भी अमरीकी नौसैनिक जहाज को ईरानी मिसाइलों से निशाना नहीं बनाया गया।ईरान बार-बार कहता रहा है कि उसकी अनुमति के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य से किसी भी प्रकार की आवाजाही की अनुमति नहीं है और उसने किसी भी उल्लंघन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की चेतावनी भी दे रखी है।