आईपीएल क्रिकेट में आज शाम साढे़ सात बजे सनराइजर्स हैदराबाद का सामना डेल्ही कैपिटल्स से होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
कल अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 99 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में पहला नाबाद शतक जमाया। जवाब में गुजरात टाइटन्स की टीम 16वें ओवर में 100 रन पर सिमट गई। तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।