आईपीएल क्रिकेट में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कल रात बेंगलुरु में लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 146 पर सिमट गई।
जवाब में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16वें ओवर में पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। बेंगलुरु के जोश हेज़लवुड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स से मुंबई में होगा।