आईपीएल क्रिकेट में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में डेल्ही कैपिटल्स ने कल राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया। यह आईपीएल इतिहास में डेल्ही कैपिटल्स का सबसे बड़ा रन चेज़ है। डेल्ही कैपिटल्स ने 19 ओवर एक गेंद में तीन विकेट के नुकसान पर ही 226 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तान रियान पराग ने सर्बाधिक 90 बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए।
आईपीएल क्रिकेट में आज चेन्नई में शाम साढे सात बजे से चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा।