मई 2, 2026 8:28 पूर्वाह्न

printer

एईआरबी ने कुडनकुलम परियोजना की इकाई 5 और 6 में प्रमुख उपकरण स्थापना को मंजूरी

परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना (केकेएनपीपी) इकाई 5 और 6 में प्रमुख उपकरण लगाने के लिए अनुमति जारी कर दी है। इसमें परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड को रिएक्टर प्रेशर वेसल, स्टीम जेनरेटर, कूलेंट पंप सहित संयंत्र के प्रमुख उपकरणों की लगाने की अनुमति दी गई है।

एईआरबी द्वारा निर्दिष्ट सुरक्षा आवश्यकता के अनुसार इकाइयों के डिजाइन को संतोषजनक बहु-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा के बाद अनुमति जारी की गई।

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में स्थित कुडनकुलम परियोजना स्थल में वीवीईआर डिजाइन के दबावयुक्त जल रिएक्टरों की छह इकाइयां शामिल हैं, जिन्हें रूस के तकनीकी सहयोग से स्थापित किया जा रहा है।