मई 17, 2026 7:58 अपराह्न

printer

नागालैंड मे कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में अंतर्राष्ट्रीय एड्स कैंडललाइट स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया

नागालैंड में, आज कोहिमा के कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में अंतर्राष्ट्रीय एड्स कैंडललाइट स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एचआईवी और एड्स के कारण जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
 
कार्यक्रम में ज़िला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. चिबेंथुंग किथन ने बताया कि यह एचआईवी और एड्स के प्रति जागरुकता और सहयोग को बढ़ावा देने वाले दुनिया के सबसे पुराने सामुदायिक अभियानों में से एक है।
 
उन्होंने कहा कि यह आयोजन एड्स से जान गंवाने वालों को सम्मान देने के साथ एचआईवी संक्रमित लोगों के समर्थन और बीमारी खत्म करने के प्रयासों को मजबूत करने का संकल्प भी है।