रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में खेल के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में खेल के क्षेत्र में एक नए युग की शुरूआत हुई है। रक्षा मंत्री ने आज सुबह अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ के संसद खेल महाकुंभ कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में यह बात कही।
बदलते खेल परिदृश्य में केन्द्र सरकार के योगदान का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने खेल अवसंरचना के लिए लगभग पांच हजार करोड़ रुपये का व्यय किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अब खेल के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाने के लिए आकर्षित हो रहे हैं।
तीन दिन के खेल संसद महाकुंभ का आयोजन लखनऊ के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया है। इस महाकुंभ में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबाल, कबड्डी, ताइक्वोंडो, बास्केटबॉल, हॉकी और मुक्केबाजी जैसी खेल स्पर्धाएं दो चरणों में आयोजित की जा रही हैं।