अप्रैल 13, 2026 9:54 अपराह्न

printer

भारत-बांग्लादेश ने सूचना और प्रसारण क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और बांग्लादेश ने सूचना और प्रसारण क्षेत्र में सहयोग को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने आज ढाका में बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री ज़हीर उद्दीन स्वपन से मुलाक़ात की। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के मीडिया और प्रसारण संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए कई तरह की पहलों पर चर्चा की।