राजधानी में आज भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रदेश कार्यालय में भाजपा ध्वज फहराया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता के कारण इस मुकाम तक पहुँची है। श्री सचदेवा ने कहा कि पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएं। वहीं, कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, प्रदेश पदाधिकारी योगिता सिंह, प्रवीण शंकर कपूर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
News On AIR | अप्रैल 6, 2026 9:15 अपराह्न
दिल्ली में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया